Jamshedpur News: दो दिन बाद मिला बाढ़ में डूबे टीपू का शव, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार देर रात नदी के तेज बहाव में बहे टीपू कुमार (28) का शव गुरुवार सुबह एनडीआरएफ टीम ने बरामद किया. पानी में दो दिनों से रहने के कारण शव फूल गया था. परिजनों की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

जमशेदपुर: जमशेदपुर कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर- 2 में बीते मंगलवार की देर रात नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबे टीपू खान (28) का शव गुरुवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने शास्त्रीनगर रोड नंबर -5 मरीन ड्राइव के पास छठ घाट के के पास से बरामद किया है. टीपू के शव को पानी से निकालने के बाद पुलिस टीम ने टीपू के परिवार से उसका शिनाख्त कराया.

नदी किनारे झाड़ी में फंसा मिला शव

उसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. पानी में दो दिनों से रह जाने के कारण शव काफी फूल गया है. मिली जानकारी के अनुसार शास्त्रीनगर रोड नंबर -5 मरीन ड्राइव के पास छठ घाट के पास नदी में नहाने गये कुछ लोगों ने देखा कि नदी किनारे झाड़ी में एक युवक का शव फंसा हुआ है. शव को देखने के बाद आस पास के लोगों ने इसकी जानकारी कदमा पुलिस को दी. फिर कदमा पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला.

घर से सामान निकालने की कोशिश कर रहा था टीपू

उसके बाद पुलिस ने टीपू के परिजनों को इसकी जानकारी दी. फिर टीपू के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव का शिनाख्त टीपू के रूप में किया. टीपू के शव मिलने के साथ ही परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया. गौरतलब है कि 18 अगस्त को शास्त्री नगर में घर के पास जल जमाव होने के कारण टीपू कुमार अपने घर से सामान निकालने की कोशिश कर रहा था.

उसी दौरान नदी के तेज बहाव होने के कारण वह पानी में बह गया. घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने टीपू को बचाने की हरसंभव कोशिश की. लेकिन, पानी का बहाव इतना तेज था कि कोई भी उसे पकड़ने में सफल नहीं हो सका और देखते ही देखते टीपू आंखों के सामने ओझल हो गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं, सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने देर रात से ही टीपू की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >