Jamshedpur News : 50 युवाओं ने किया रक्तदान, मिला सम्मान

Jamshedpur News : बेनाशोल पंचायत भवन में रविवार को शहीद दिलीप बेसरा स्मारक समिति और नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया.

Jamshedpur News :

बेनाशोल पंचायत भवन में रविवार को शहीद दिलीप बेसरा स्मारक समिति और नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शहीद दिलीप बेसरा के पिता सिंगराई बेसरा एवं माता फुलमुनी बेसरा ने अपने बेटे के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत रूप से रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. राजेश मार्डी ने सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया. रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

शिविर को सफल बनाने में शहीद के पिता सिंगराई बेसरा, मुखिया सुकुरमुनी हेम्ब्रम, राजेश मार्डी, झामुमो नेता गौरंग माहली, उपमुखिया पिंटू दास, आशीष मार्डी, नारायण बेसरा, प्रशांत कुमार हांसदा, चांदू राम टुडू, सोमनाथ हांसदा, राजू महतो, प्रदीप सोरेन, जयपाल सिंह सोय, फकीरा सोरेन, संतोष लकड़ा, मेघराय टुडू आदि ने सराहनीय योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >