Jamshedpur News :
बागबेड़ा महानगर विकास समिति के द्वारा जागृति संस्था एवं पूर्णिमा नेत्र न्यायालय के सहयोग से नि:शुल्क नेत्रदान शिविर का आयोजन परशुराम भवन में किया गया. शिविर में 137 लोगों ने अपने आंखों की जांच करायी. नेत्र जांच के बाद 17 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया. 11 मार्च को उनका मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में बागबेडा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा, समिति के संयोजक विनोद राम, समिति के महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु सिंह, महिला मोर्चा की संयोजक पवित्रा पांडे, आभा वर्मा, सुनील कुमार मिश्रा, राजेश शर्मा, विश्वजीत काले, विनोद पांडे, भोला झा, संतोष ठाकुर, हरविंदर सिंह, सीमा सिंह, मिंटू पांडे आदि ने योगदान दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
