Jamshedpur News : टाटा स्टील के स्पेयर्स मैन्युफैक्चरिंग विभाग में 107 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur News : टाटा स्टील के स्पेयर्स मैन्युफैक्चरिंग विभाग के जेडीसी द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

Jamshedpur News :

टाटा स्टील के स्पेयर्स मैन्युफैक्चरिंग विभाग के जेडीसी द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें कुल 107 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो अब तक का सबसे अधिकतम है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग के चीफ कल्याण प्रसाद, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह एवं डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह तथा विभागीय पदाधिकारी शहनवाज आलम एवं श्याम बाबू ने हिस्सा लेकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के हेड अरविंद झा, रमेश बाबू एवं संजय झा साथ ही साथ जेडीसी चेयरमैन मनोज कुमार एवं कमेटी मेंबर मनोज कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, नीरज पाराशर एवं सुशांत शेखर का अहम योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >