Jamshedpur News :
टाटा स्टील में चीफ स्तर के कई अधिकारियों का तबादला, प्रोमोशन और पदस्थापन किया गया है. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से यह तबादला, प्रोमोशन और पदस्थापन किया गया है. इसके तहत चीफ लीगल काउंसिल रॉ मैटेरियल विकास मित्तल के पदनाम को बदलकर चीफ लीगल काउंसिल आइडीटी कर दिया गया है. प्रिंसिपल लीगल काउंसिल कुमार आकर्षण, सीनियर लीगल काउंसिल तन्मय चक्रवर्ती, लीगल काउंसिल उमंग अग्रवाल, लीगल काउंसिल सब्यसाची पांडा को उनके अधीन लाया गया है. टाटा स्टील के हेड कॉमर्शियल मैकेनिकल सप्लाई कांट्रैक्ट संग्राम केसरी पांडा को प्रमोशन देते हुए चीफ कॉमर्शियल मैन्यूफैक्चरिंग के तौर पर प्रमोशन दिया गया है. वहीं, इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट विभाग में दो अधिकारियों का पदनाम बदल गया है. चीफ इंजीनियरिंग सिविल व लॉजिस्टिक अतिंदा कुमार भट्टाचार्जी का पदनाम बदलकर चीफ डीएंडइ सिविल बनाया गया है. वहीं, चीफ पीएंडसी लॉजिस्टिक व इंफ्रास्ट्रक्चर कुलदीप कुमार अरोड़ा को चीफ इएंडपी लॉजिस्टिक्स व इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया गया है. वहीं, चीफ इंजीनियरिंग आयरन मेकिंग अरविंद कुमार सिंह को जी ब्लास्ट के रिलाइनिंग के लिए जमशेदपुर भेजा गया है. उनको तीन माह के लिए पदस्थापित किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
