Jamshedpur News : केयू : जरूरत के अनुसार कॉलेजों में सेवा देंगे शिक्षक

कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ) अंजिला गुप्ता ने छात्र संगठनों की मांग और प्राचार्य से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में उपलब्ध शिक्षकों का युक्ति संगत समायोजन करना प्रारंभ कर दिया है.

Jamshedpur News :

कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ) अंजिला गुप्ता ने छात्र संगठनों की मांग और प्राचार्य से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में उपलब्ध शिक्षकों का युक्ति संगत समायोजन करना प्रारंभ कर दिया है. इसके तहत अति आवश्यक विषयों में कुछ शिक्षकों को स्थानांतरित किया गया है, तो कुछ शिक्षकों को छात्रों की संख्या एवं आवश्यकता के आधार पर विभिन्न कॉलेजों में तीन-तीन दिन के लिए कक्षा लेने के लिए अधिकृत किया है. इससे संबंधित अधिसूचना कुलसचिव डॉ पुरुषोत्तम सियाल द्वारा जारी किया गया है. यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ एके झा ने दी.

विद्यार्थियों को इससे लाभ होगा : कुलपति

कुलपति ने बताया कि तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी कॉलेजों के प्राचार्यों से शिक्षकों की उपलब्धता के संबंध में विषय वार सूची मांगी गयी थी. इसी आधार पर छात्रों की संख्या और शिक्षकों की उपलब्धता को युक्ति संगत करने का प्रयास किया गया है. विश्वास है कि इससे विद्यार्थियों को लाभ होगा. आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर समायोजन करने का प्रयास जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >