गोलमुरी : सड़क पर गिरी बच्ची को उठाने गयी महिला की पर्स चोरी

गोलमुरी : सड़क पर गिरी बच्ची को उठाने गयी महिला का पर्स चोरी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर.

गोलमुरी थानांतर्गत टीनप्लेट के पास बिरसानगर जोन नंबर दो की शोभा राय की चोरों ने पर्स और मोबाइल की चोरी कर ली. पर्स में 55 हजार रुपये था. महिला ने गोलमुरी थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. गोलमुरी पुलिस ने बताया कि महिला शोभा राय अपने पति के साथ जा रही थी. टीनप्लेट के पास उसने देखा कि एक बच्ची सड़क पर गिरी हुई है. उसके बाद उसने गाड़ी रोक कर पति को पर्स देखने को कहा और बच्ची को सड़क पर उठाने के लिए गयी. जब वह वापस गाड़ी के पास लौटी तो देखा कि उसका पर्स मौके से गायब है.

गोलमुरी : पानी का मीटर चोरी

जमशेदपुर :

गोलमुरी थानांतर्गत टुइलाडुंगरी लाइन नंबर 29 के रहने वाले मो. अफरोज के घर से पानी का मीटर की चोरी हो गया. घटना 27 मार्च की है. इस संबंध में अफरोज ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >