पंकज के गोल से जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी जीता

जमशेदपुर. टिनप्लेट मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन स्कूल लीग के एक मैच में जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी की टीम ने डोबो संग्राम संघ को 1-0 से हराया.

जमशेदपुर. टिनप्लेट मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन स्कूल लीग के एक मैच में जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी की टीम ने डोबो संग्राम संघ को 1-0 से हराया. पंकज कुमार हांसदा (70 1वें मिनट) ने विजयी गोल किया. प्रीमियर डिवीजन में मंगलवार को नरवा पहाड़ का सामना ग्रामीण फुटबॉल क्लब से टेल्को में होगा. सुपर डिवीजन में आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब और शिशु डोमकॉम के बीच मैच गोपाल मैदान में होगा. ए डिवीजन लीग में हांसदा स्टार जमशेदपुर और सिदो-कान्हू फेस्टिवल के बीच मैच टिनप्लेट ग्राउंड में खेला जायेगा. आर्मरी मैदान में बरहा डिशोम फुटबॉल का सामना स्माइल क्लब से होगा. सभी मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >