Jamshedpur News : दलमा में हथिनी रजनी का मनाया गया जन्मदिन

Jamshedpur News : दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में मंगलवार को हथिनी रजनी का 16वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. ईंचागढ़ की विधायक सविता महतो की मौजूदगी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

रजनी के 16वें जन्मदिन पर काटा गया 16 पाउंड का केक

Jamshedpur News :

दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में मंगलवार को हथिनी रजनी का 16वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. ईंचागढ़ की विधायक सविता महतो की मौजूदगी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर रेंज ऑफिसर आकाश चंद्रा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. मौके पर रजनी के लिए 16 पाउंड का केक काटा गया और उसे बच्चों में बांटा गया. ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने रजनी की लंबी उम्र की कामना की. उन्होंने रजनी को परिवार का हिस्सा बताया और वन विभाग द्वारा उसकी देखभाल में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की. 13 साल पहले दलमा जंगल में झुंड से अलग होकर घायल अवस्था में मिले मादा हाथी के बच्चे का वन विभाग ने रेस्क्यू किया था. रजनी का स्थायी आवास दलमा के मालूकोचा क्षेत्र में बनाया गया है, जहां हर दिन सैलानी रजनी को देखने आते हैं. वन विभाग के डॉक्टरों की बेहतर देखभाल व इलाज के बाद स्वस्थ होने पर उसे दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में पाला गया और “रजनी” नाम दिया गया, जो अब वन्य प्राणी आश्रयणी की शान बन चुकी है. हर साल 7 अक्टूबर को वन विभाग स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के साथ मिलकर रजनी का जन्मदिन बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाता है. इस साल भी रजनी का 16वां जन्मदिन इसी परंपरा के तहत मनाया गया. वन विभाग का कहना है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य न केवल वन्य जीवों और प्रकृति के संरक्षण के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है, बल्कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता पैदा करना भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >