रामनवमी : बिजली विभाग का कंट्रोल रूम आज से एक्टिव

रामनवमीं को लेकर बिजली विभाग का कंट्रोल रूम बुधवार से 24गुणा 7 एक्टिव होगा. तीनों पालियों में बिजली पदाधिकारी व कर्मी तैनात होंगे.

जमशेदपुर. रामनवमी को लेकर बिजली विभाग का कंट्रोल रूम बुधवार से एक्टिव हो जायेगा. तीनों पालियों में बिजली पदाधिकारी व कर्मी तैनात होंगे. जमशेदपुर क्षेत्र के लिए कंट्रोल रूम 9431135915 व मानगो क्षेत्र के लिए 943135905 का मॉनिटरिंग स्वयं विद्युत कार्यपालक अभियंता करेंगे.

दशमी को दोपहर 12 बजे से लेकर रात 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी :

कार्यपालक अभियंता के मुताबिक रामनवमी झंडा जुलूस सुरक्षित गुजरने को लेकर दोपहर 12 बजे से लेकर रात 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी. बिजली आपूर्ति संबंधित क्षेत्र के दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >