जमशेदपुर में अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, कई हत्याकांड का है गवाह

जमशेदपुर में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. उन्हें गंमीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस भी अपराधियों की धर पकड़ में कार्रवाई तेज कर दी है.

जमशेदपुर: जमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मंगलवार को बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने सुभाष प्रामाणिक नामक एक य़ुवक को गोली मारकर घायल कर दिया. गंभीरवस्था में उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गयी और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए कार्रवाई तेज कर दी. बता दें कि गोली लगने वाला व्यक्ति कई हत्याकांड का गवाह भी है.

अपराधियों ने किस वक्त दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक सुभाष प्रामाणिक आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती में अपने घर के बाहर घूम रहा था. इस दौरान आपराधियों ने उस पर गोली चला दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद उनके घर वालों ने स्थानीय लोगों की मदद से टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है, घटना की सूचना पाकर पुलिस विभिन्न इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी.

सुभाष प्रामाणिक किन दो हत्याकांड का है गवाह

जमशेदपुर का रहने वाला सुभाष प्रामाणिक दीपक मुंडा और सुजय नंदी हत्याकांड का गवाह भी है. इसलिए ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि इसी वजह से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इधर इस मामले में पुलिस ने भी अपना बयान जारी दिया है. सीडीपीओ संतोष मिश्रा ने बताया कि है कि गोली चलाने वाली सभी आरोपियों की पहचान हो गयी है. वे सालडीह बस्ती के रहने वाले हैं. जल्द ही उन सभी गिरफ्तारी हो जाएगी.

Also Read: जमशेदपुर से उड़ान भरने के बाद लापता विमान के मलबे को नौसेना ने 7वें दिन चांडिल डैम की तलहटी से निकाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >