मानगो: अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद भारद्वाज का निधन

Jamshedpur court news

जमशेदपुर.

मानगो जवाहर नगर निवासी सह अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद भारद्वाज( 75 वर्षीय ) का निधन रविवार रात हो गया. 25 साल पूर्व वर्ष 1999 में जमशेदपुर कोर्ट में उन्होंने अपना वकालत शुरू किया था. इधर, सोमवार को भुइयांडीह स्थित सुवर्णरेखा बर्निंग घाट में उनका अंतिम दाह संस्कार किया गया. मौके पर पूर्व जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, सीएसपी राय, प्रहलाद शर्मा, पवन कुमार तिवारी, निलेश आदि मौजूद थे. राजेश कुमार शुक्ल ने भी शोक व्यक्त किया है. अधिवक्ता को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार दूसरी पाली सुबह साढ़े नौ बजे के बाद अधिवक्ता न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >