Jamshedpur News : साकची में स्कूटी की नंबर प्लेट लगा चोरी की बाइक चला रहा था युवक, पकड़ाया तो ऐसे बहाना बनाकर भागा

Jamshedpur News : साकची गोलचक्कर के पास यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट चेकिंग के दौरान बुधवार की शाम एक मोटरसाइकिल को रोका. पकड़े जाने के बाद बाइक पर सवार युवक कागजात लाने की बात कह कर बाइक में चाभी लगा छोड़ कर फरार हो गये.

चेकिंग में पकड़े जाने पर कागजात लाने का बहाना बनाकर बाइक छोड़ भागे दोनों युवक

बरामद बाइक पांच जून को गम्हरिया से हुई थी चोरी

Jamshedpur News :

साकची गोलचक्कर के पास यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट चेकिंग के दौरान बुधवार की शाम एक मोटरसाइकिल को रोका. पकड़े जाने के बाद बाइक पर सवार युवक कागजात लाने की बात कह कर बाइक में चाभी लगा छोड़ कर फरार हो गये.

चेचिस नंबर से असली मालिक का चला पता

मामला संदेहास्पद होने पर पुलिस ने चेचिस नंबर के अलावा बाइक पर लगे रजिस्ट्रेशन नंबर (जेएच-05-एजे-1603) की जांच की तो पता चला उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर एक स्कूटी की है. चेचिस नंबर से बाइक के असली मालिक का पता चला. उक्त बाइक आदित्यपुर के कृष्ण प्रसाद वर्णवाल की थी. जो गत पांच जून 2024 को गम्हरिया से चोरी हो गयी थी. कृष्ण प्रसाद वर्णवाल ने इसकी शिकायत गम्हरिया थाना में की थी. यातायाता पुलिस ने गम्हरिया थाना की पुलिस से संपर्क किया. जिसके बाद गुरुवार को गम्हरिया थाना की पुलिस के साथ कृष्ण प्रसाद वर्णवाल साकची यातायात मेजर कार्यालय पहुंचे. यातायात पुलिस के अनुसार बाइक पर लगी नंबर स्कूटी की थी. बरामद बाइक को गम्हरिया थाना को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >