Jamshedpur News : सुंदरनगर : ट्रेन की चपेट में आने से बैंककर्मी की पत्नी की मौत, जानिये क्या बोले पति…
Copied link
दरनगर थाना अंतर्गत कुदादा में शुक्रवार की तड़के ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. उसकी पहचान परसुडीह के सरजामदा की रहनेवाली लक्ष्मी मुर्मू के रूप में हुई है.
परसुडीह के सरजामदा की रहने वाली है लक्ष्मी मुर्मू, मामा के घर कुदादा में रह रही थी
Jamshedpur News :
सुंदरनगर थाना अंतर्गत कुदादा में शुक्रवार की तड़के ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. उसकी पहचान परसुडीह के सरजामदा की रहनेवाली लक्ष्मी मुर्मू के रूप में हुई है. फिलहाल करीब 20 दिनों से वह कुदादा में अपने मामा के घर में रह रही थी. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा. जिसके बाद घरवालों ने शव की पहचान की. लक्ष्मी के पति अरविंद कुमार मांझी ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं. वह ओडिशा के बड़बिल में एसबीआई बैंक में कार्यरत हैं. पत्नी लक्ष्मी मुर्मू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उनका इलाज चल रहा था. पत्नी पिछले कुछ दिनों से अपने मामा के घर कुदादा में रह रही थी. परिजनों के अनुसार शुक्रवार की तड़के करीब चार बजे वह मॉर्निंग वॉक करने की बात कहकर घर से निकली थी. जब 6 बजे तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजन परेशान हो गये. इस बीच पता चला कि बादामपहाड़ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. घटना सुबह करीब पांच बजे की है. हादसे की जानकारी मिलने पर सुंदरनगर थाना की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.