Jamshedpur News : ट्रक का किराया मांगने पर मारपीट, केस दर्ज

Jamshedpur News : परसुडीह के रहने वाले भीम यादव ने प्रदीप कुमार मल्लिक,धनंजय कुमार,प्रदीप झा,बौना और अन्य के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज कराया है घटना 23 सितंबर की है.

Jamshedpur News :

परसुडीह के रहने वाले भीम यादव ने प्रदीप कुमार मल्लिक,धनंजय कुमार,प्रदीप झा,बौना और अन्य के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज कराया है घटना 23 सितंबर की है. घटना के संबंध में बर्मामाइंस पुलिस ने बताया कि भीम यादव प्रदीप मल्लिक के पास अपने ट्रक का किराया की मांग करने के लिए गया था. लेकिन प्रदीप ने उसे किराया देने से इंकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. उसके बाद सभी अभियुक्तों ने मिल कर भीम यादव की पिटाई कर दी. उसके बाद भीम यादव ने बर्मामाइंस थाना में सभी के खिलाफ ट्रक का किराया मांगने पर रुपये देने से इंकार करने और मारपीट कर जख्मी करने का केस दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >