Jamshedpur News : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News : शादी का झांसा देकर यौन शोषण का फरार आरोपी गुरुसेवक सिंह उर्फ बरार को बिरसानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है. गुरुसेवक सिंह वर्ष 2022 से फरार था.

Jamshedpur News :

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का फरार आरोपी गुरुसेवक सिंह उर्फ बरार को बिरसानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है. गुरुसेवक सिंह वर्ष 2022 से फरार था. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बिरसानगर की युवती के साथ गुरुसेवक का फेसबुक से प्यार हो गया था. वह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है. प्यार होने के बाद उन दोनों ने शादी की बात की. फिर शादी का झांसा देकर उसने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. फिर जब युवती ने शादी करने की बात की तो गुरुसेवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया. बाद में जानकारी मिली कि गुरुसेवक पूर्व से शादीशुदा है. उसके बच्चे भी हैं. उसके बाद उसने युवती से संपर्क समाप्त कर लिया. जिसके बाद युवती ने गुरुसेवक के खिलाफ कोर्ट में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का केस दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस छानबीन के दौरान उसे गिरफ्तार करने के लिए पंजाब भी गयी. बुधवार को पुलिस को आरोपी का लोकेशन जमशेदपुर में मिला. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >