जमशेदपुर. स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने टाटा स्टील को हराकर जेएससीए ए डिवीजन लीग के 2024-25 में पहली जीत हासिल की. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में सोमवार को खेले गये मैच में टाटा स्टील की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.4 ओवर में दस विकेट पर 156 रन बनाए. सौरभ तिवारी ने 38 रन व आदित्य राज ने 31 रनों की पारी खेली. स्टूडेंट की ओर से वेटरन खिलाड़ी दीपक कुमार ने चार व कृष्णा ओझा ने दो विकेट लिये. जवाब में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम 33.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मैच जीत लिया. यश राज ने 63 और सुप्रियो चक्रवर्ती ने 59 रनों की पारी खेली. विवेकानंद को दो विकेट मिला. स्टूडेंट के यश राज प्लेयर ऑफ द मैच बने.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
