Jamshedpur News : बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम ससमय पूरा करने का निर्देश

पोटका विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को जमशेदपुर प्रखंड के बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का औचक निरीक्षण किया.

विधायक ने औचक निरीक्षण कर पाइपलाइन बिछाने, कनेक्शन व अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

Jamshedpur News :

पोटका विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को जमशेदपुर प्रखंड के बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का औचक निरीक्षण किया. घाघीडीह और गिदीझोपड़ी क्षेत्र के ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर विधायक ने पाइपलाइन बिछाने, कनेक्शन व अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने पेयजल विभाग के सहायक अभियंता शिव कुमार, कनीय अभियंता राहुल टुडू और विभागीय अधिकारी भागीरथ कुमार के साथ लंबित कार्यों की समीक्षा की और काम तेजी से करने का निर्देश दिया.

विधायक ने कहा कि हाल ही में हुई उच्च स्तरीय विभागीय बैठक में इस योजना को शुरू करने के लिए 15 जून की डेडलाइन तय की गयी है. उन्होंने अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि तय शेड्यूल के अनुसार सभी कार्यों को पूरा किया जाये. निरीक्षण के दौरान सहयक अभियंता शिव कुमार, जूनियर इंजीनियर राहुल टुडू समेत झामुमो के कई नेता समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >