Jamshedpur News : टीएसडीपीएल के सीआर प्लांट कैंटीन के खाने में मिला कीड़ा

Jamshedpur News : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के सीआर प्लांट की कैंटीन में रविवार को दोपहर के खाने में कीड़ा निकलने से हंगामा मच गया.

कमेटी मेंबरों और कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुई तस्वीर

Jamshedpur News :

टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के सीआर प्लांट की कैंटीन में रविवार को दोपहर के खाने में कीड़ा निकलने से हंगामा मच गया. घटना लगभग ग्यारह बजे की है. जब एक कर्मचारी के खाने की थाली में कीड़ा पाया गया. कर्मचारी ने अपनी थाली में चावल, दाल और सब्जी ली थी. खाने में कीड़ा मिलने के बाद कर्मचारियों ने तत्काल इसकी शिकायत अधिकारियों से की, जिसके बाद कैंटीन में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गयी. यूनियन सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों की ओर से इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ. लेकिन थाली में निकले कीड़े की तस्वीर टीएसडीपीएल के कमेटी मेंबरों और कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो गयी.

कमेटी मेंबरों से लेकर कर्मचारी कैंटीन के खाने की गुणवत्ता को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी में अभी तक यूनियन की कैंटीन कमेटी का गठन नहीं हुआ है, जिसके कारण वे अपनी शिकायतों को ठीक से दर्ज नहीं करा पा रहे हैं. इस संबंध में कंपनी प्रबंधन का पक्ष लेने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >