जमशेदपुर | रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. आद्रा मंडल में विकासात्मक कार्यों के चलते 10 से 16 अगस्त के बीच अलग-अलग तिथियों पर कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इस दौरान कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा. ऐसे में यात्रा से पहले ट्रेन का शेड्यूल जरूर जांच लें.
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू — 10, 13, 14 और 16 अगस्त को रद्द. 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू — 11, 14 और 16 अगस्त को रद्द. 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू — 16 अगस्त को रद्द. 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू — 10, 12 और 13 अगस्त को रद्द. 68023/68024 झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू — 11 और 13 अगस्त को रद्द. 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू — 16 अगस्त को रद्द.
आसनसोल-टाटानगर मेमू भी प्रभावित
68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू की 10, 11, 12 और 13 अगस्त को शुरू होने वाली यात्राएं आद्रा में ही समाप्त होंगी. वहीं, 14 अगस्त को शुरू होने वाली 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू आद्रा में ही समाप्त होगी. 16 अगस्त को शुरू होने वाली 68055 आसनसोल-टाटानगर मेमू भी आद्रा तक ही चलेगी.
आसनसोल-बाराभूम और खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस पर भी असर
68060 आसनसोल-बाराभूम मेमू की 14 और 16 अगस्त को शुरू होने वाली यात्राएं आद्रा से ही शुरू होंगी. वहीं 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस की 10, 12 और 16 अगस्त को शुरू होने वाली यात्राएं आद्रा में ही समाप्त होंगी.
यात्रियों को करना होगा प्लान में बदलाव
आद्रा मंडल में होने वाले विकासात्मक कार्यों के कारण इन ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. ऐसे में संबंधित तिथि पर यात्रा करने वाले यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और संशोधित परिचालन की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि अचानक होने वाली परेशानी से बचा जा सके.
