Jamshedpur news: चेस टूर्नामेंट में पति-पत्नी की जोड़ी बनेगी निर्णायक, 250 खिलाड़ी होंगे आमने-सामने

हजारीबाग में आयोजित होने वाले छठी अटल टैलेंट हंट शतरंज टूर्नामेंट में जमशेदपुर के जयंत और सुचेता भुइयां मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाएंगे.

जमशेदपुर: हजारीबाग में 22 और 23 अगस्त को छठी अटल टैलेंट हंट ऑल इंडिया ओपन रैपिड फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में जमशेदपुर के लिए खास बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर जयंत कुमार भुइयां और सीनियर नेशनल आर्बिटर सुचेता भुइयां की पति-पत्नी की जोड़ी एक साथ निर्णायक की भूमिका निभाएगी. राष्ट्रीय स्तर की किसी प्रतियोगिता में पति-पत्नी का एक साथ निर्णायक बनना काफी खास और दुर्लभ मौका है.

2 लाख 12 हजार रुपये की इनामी राशि बांटेगी

इस टूर्नामेंट में जयंत कुमार भुइयां मुख्य निर्णायक, जबकि सुचेता भुइयां सहायक निर्णायक के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगी. प्रतियोगिता में ग्रैंडमास्टर श्रीराम झा, कौस्तव चटर्जी, सोहम रॉय और इंटरनेशनल मास्टर कौस्तव कुंडू समेत करीब 250 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 2 लाख 12 हजार रुपये की इनामी राशि बांटी जाएगी. टूर्नामेंट में कुल 9 राउंड खेले जाएंगे और विजेता को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >