Jamshedpur News : गोलमुरी : शातिर अपराधी पूरन चौधरी हथियार के साथ गिरफ्तार

Jamshedpur News : गोलमुरी पुलिस ने शातिर अपराधी सौरभ चौधरी उर्फ पूरन चौधरी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा गोली भी बरामद की है.

देवेंद्र सिंह फरार, तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

एक माह पूर्व ही जेल से आया था बाहर, बड़ी घटना को अंजाम देने की बना रहा था योजना

Jamshedpur News :

गोलमुरी पुलिस ने शातिर अपराधी सौरभ चौधरी उर्फ पूरन चौधरी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा गोली भी बरामद की है. पूरन करीब एक माह पूर्व ही जेल से बाहर निकला है. उसके साथ जेल से देवेंद्र सिंह और आइलव पंजाबी भी बाहर आया है. पुलिस देवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पुलिस ने पूरन से पूछताछ करने के बाद उसे गुरुवार को जेल भेज दिया.

गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि पूरन के खिलाफ 16 केस दर्ज है. पुलिस को सूचना मिल रही थी कि पूरन अपने साथी देवेंद्र सिंह के साथ मिलकर क्षेत्र के ठेकेदार और व्यापारियों को डरा-धमका कर रंगदारी की मांग कर रहा है. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम का गठन कर उसे गोलमुरी क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि पूरन घर से काफी कम बाहर निकल रहा था, लेकिन सिगरेट के नशा का आदि होने के कारण वह घर से बाहर निकलता था. जैसे ही वह बुधवार कर देर शाम घर से बाहर निकला, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. जबकि देवेंद्र सिंह भागने में सफल रहा. पुलिस ने उसके पास से हथियार और गोली बरामद की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >