Jamshedpur News : घाटशिला उपचुनाव : बैंकिंग लेनदेन और नकदी पर कड़ी निगरानी के निर्देश

Jamshedpur News : घाटशिला उपचुनाव को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में व्यय प्रेक्षक दिलीप कुमार राठौड़ और जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने जिले के बैंकर्स तथा सभी प्रवर्तन एजेसियों के साथ बैठक की.

व्यय प्रेक्षक व जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बैंकों के जिला समन्वयक के साथ की बैठक

Jamshedpur News :

घाटशिला उपचुनाव को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में व्यय प्रेक्षक दिलीप कुमार राठौड़ और जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने जिले के बैंकर्स तथा सभी प्रवर्तन एजेसियों के साथ बैठक की. जिसमें उपचुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. खासकर चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार सभी बैंक किसी खाते में एक लाख या उससे अधिक का लेन-देन हो, तो इसकी सूचना तुरंत व्यय कोषांग को देंगे. संदेहास्पद लेन-देन पर कड़ाई से निगरानी रखेंगे. बैंक अपने ग्राहकों के सही लेनदेन एवं परिवहन के संबंध में क्यूआर कोड उपलब्ध करायेंगे.बैठक में बैंक प्रतिनिधियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय व व्यय कोषांग को प्रपत्र 12-डी में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. प्रत्याशी तथा उनके अभिकर्ता का इलेक्शन संबंधी बैंक खाता खोलने में प्राथमिकता से अपेक्षित कार्रवाई करने की बात कही. सभी बैंकों को यह भी निर्देश दिया गया कि अगर उनकी गाड़ियां नकदी लेकर आवागमन करती हैं, तो उनके पास पूरे दस्तावेज होने चाहिए. अन्यथा उड़न दस्ता या स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा पकड़े जाने पर वे भी कार्रवाई के दायरे में आयेंगे.

बैठक में उपस्थित केंद्र और राज्य सरकार की प्रवर्तन एजेंसियां जैसे सीजीएसटी, एसजीएसटी, इनकम टैक्स, जीआरपी, आरपीएफ, नागरिक उड्डयन, उत्पाद विभाग आदि के पदाधिकारियों को भी नकदी, शराब, ड्रग्स के अवैध परिवहन, कारोबार पर सतत निगरानी रखने एवं कार्रवाई करते हुए समयबद्ध रिपोर्टिंग का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >