Jamshedpur News : बेलाजुड़ी पीएचसी में खुलेगा जेरियाट्रिक केयर सेंटर, हुआ एमओयू

उपायुक्त राजीव रंजन की उपस्थिति में सिविल सर्जन कार्यालय एवं हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के बीच बेलाजुड़ी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन के उपयोग को लेकर एमओयू किया गया.

Jamshedpur News :

उपायुक्त राजीव रंजन की उपस्थिति में सिविल सर्जन कार्यालय एवं हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के बीच बेलाजुड़ी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन के उपयोग को लेकर एमओयू किया गया. इस समझौते के तहत पीएचसी भवन के प्रथम तल पर जेरियाट्रिक (वृद्धजन) केयर सेंटर स्थापित एवं संचालित होगा. वहीं, बेलाजुड़ी पीएचसी भवन के भूतल में पूर्ववत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित होता रहेगा. एमओयू का उद्देश्य वृद्धजनों के लिए समर्पित स्वास्थ्य एवं देखभाल सेवाओं को सुदृढ़ बनाना है.

यह एक गैर-वित्तीय समझौता है तथा केंद्र के संचालन से संबंधित सभी व्यय संस्था द्वारा वहन किये जायेंगे. एमओयू के अनुसार जेरियाट्रिक केयर सेंटर को भवन हस्तांतरण की तिथि से नौ माह के भीतर पूर्ण रूप से संचालित करना होगा. यह समझौता प्रारंभिक रूप से तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा, जिसे आपसी सहमति से आगे भी जारी रखा जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >