Jamshedpur News : टाटा-चाकुलिया मेमू समेत चार ट्रेनें आज रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट

Jamshedpur News : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में होने वाले काम को देखते हुए चार ट्रेनों को रद्द किया गया है.

Jamshedpur News :

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में होने वाले काम को देखते हुए चार ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके तहत टाटानगर-चाकुलिया-टाटा मेमू पैसेंजर ट्रेन, खड़गपुर-झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम-खड़गपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन, खड़गपुर-टाटा-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन और मेमू ट्रेन को 19 दिसंबर को रद्द किया गया है.

वहीं, संतरागाछी-झारग्राम 19 दिसंबर को खड़गपुर तक ही चलेगी. इसी तरह झारग्राम-संतरागाछी का संचालन भी 19 दिसंबर को खड़गपुर तक ही होगा. दिल्ली- भुवनेश्वर स्पेशल और आनंद विहार-पुरी ट्रेन को भी खड़गपुर और हिजली से डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >