Jamshedpur News : गुड्डू पांडेय के घर पर गोली चलाने का आरोपी आकाश समेत चार लोग मुंगेर में गिरफ्तार

Jamshedpur News : मानगो में परमजीत गिरोह के तड़ीपार अपराधी गुड्डू पांडेय के घर पर फायरिंग मामले का आरोपी उलीडीह का आकाश नामता, मानगो का गौरव कुमार उर्फ राजा सिंह समेत चार लोगों को मुंगेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मानगो का राजा, एक हथियार सप्लायर और एक लाइजनर भी गिरफ्तार

पिस्टल, 50 कारतूस, कार व 32 हजार रुपये जब्त

दो हथियार सप्लायर फरार, दोनों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही छापेमारी

Jamshedpur News :

मानगो में परमजीत गिरोह के तड़ीपार अपराधी गुड्डू पांडेय के घर पर फायरिंग मामले का आरोपी उलीडीह का आकाश नामता, मानगो का गौरव कुमार उर्फ राजा सिंह समेत चार लोगों को मुंगेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुंगेर पुलिस ने बताया कि उलीडीह के रामाकृष्णा कॉलोनी में रहने वाले जितेन नामता के पुत्र आकाश नामता समेत चार युवकों को एक पिस्टल एवं 50 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से एक कार, चार मोबाइल एवं 32,480 रुपये भी जब्त किये गये हैं. इनमें दो खरीदार एवं दो सप्लायर हैं. आरोपी मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले में मंगलवार की देर शाम हथियारों की खरीद करने गये थे, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें घेर कर पकड़ा. सप्लायर धरहरा एवं मुंगेर शहर के हैं. मानगो चौक मछली बाजार में फायरिंग, गुड्डू पांडेय के घर पर फायरिंग के अलावा उलीडीह में चाकूबाजी समेत कई घटनाओं में पुलिस को आकाश की तलाश थी.

हथियार खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा

मुंगेर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सूचना मिली थी कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बस्ती के बम पुलिस गली के पास पुरानी गंज निवासी अशोक साह के पुत्र राजू कुमार अपने सहयोगियों के साथ हथियार व कारतूस की खरीद-बिक्री कर रहा है. कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप सहित एसटीएफ एवं पुलिस जवानों ने जब छापेमारी की, तो देखा कि एक काले रंग की कार के पास दो व्यक्ति खड़े हैं, जबकि कुछ लोग वाहन में भी बैठे थे. पुलिस को आते देख दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले. जबकि पुलिस ने कार को घेर उसमें बैठे युवकों को दबोच लिया. तलाशी के दौरान एक युवक की कमर से एक पिस्टल एवं वाहन के डैश बोर्ड से 50 कारतूस बरामद हुआ. साथ ही 32 हजार 480 रुपये भी उनलोगों के पास से मिले. एसपी ने बताया कि पिस्टल व कारतूस मिलने पर वाहन में बैठे चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसमें उलीडीह थाना क्षेत्र के रामकृष्णा कॉलोनी का पुत्र आकाश नामता, मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी राजीव लोचन सिंह का पुत्र गौरव कुमार उर्फ राजा सिंह, विवेकानंद सिंह का पुत्र रामलखन सिंह उर्फ पत्थर सिंह एवं कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानीगंज निवासी अशोक साह का पुत्र राजू कुमार शामिल है. एसपी ने बताया कि आकाश व गौरव हथियार खरीदने आया था. रामलखन लाइजनर था, जबकि राजू व दो अन्य सप्लायर थे. फरार दोनों सप्लायरों की शिनाख्त कर ली गयी है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

गौरव के साथ हथियार खरीदने पहुंचा था आकाश

बताया जाता है कि गौरव कुमार उर्फ राजा सिंह के पिता राजीव लोचन सिंह बीएसएफ में थे. रिटायर होने के बाद मानगो में स्थायी रूप से निवास रहने लगे थे. गौरव भी पिता के साथ मानगो में रहता है. आकाश नामता उसका दोस्त था. जो गौरव के साथ उसी के कार से हथियार खरीदने के लिए पहले गौरव के साथ धरहरा गया. जहां से गौरव अपने रिश्तेदार रामलखन सिंह के साथ हथियार खरीदने के लिए मुंगेर पहुंचा था. गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि 30 हजार में एक पिस्टल व 50 कारतूस की डील हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >