मानगो : बिल्डर के खिलाफ फ्लैटवासियों ने थाना में की शिकायत
बिल्डर के खिलाफ प्लैटवासियों ने थाना में की शिकायत
By Prabhat Khabar News Desk |
April 21, 2024 10:35 PM
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 15 स्थित साई कृपा रेसीडेंसी के फ्लैटवासियों ने बिल्डर विनोद अग्रवाल के खिलाफ मानगो थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत में आरोप लगाया है कि बिल्डर विनोद कुमार अग्रवाल द्वारा वर्ष 2014 में फ्लैट बनाने का काम शुरु किया गया था. 10 साल बाद भी फ्लैट का पूरा काम नहीं हो सका है. फ्लैट में पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है. ब्लाॅक ए में जेनरेटर, लिफ्ट, ट्रांसफॉर्मर, पार्किंग, रंगरोगन समेत कई काम अधूरे हैं. गैराज में कचरा भरा हुआ है. गार्ड के लिए बनाया गया शौचालय क्षतिग्रस्त हो चुका है. इस संबंध में बिल्डर बिनोद अग्रवाल को कई बार नोटिस दिया गया है, बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई. दूसरी ओर बिल्डर विनोद कुमार अग्रवाल के अनुसार जमीन मालिक द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण समस्या उत्पन्न हो रही है. दो माह में सारी सुविधा को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा....
ये भी पढ़ें...
December 3, 2025 11:33 PM
December 3, 2025 11:11 PM
December 3, 2025 11:00 PM
December 4, 2025 5:45 AM
December 3, 2025 8:47 PM
December 3, 2025 8:23 PM
December 3, 2025 7:58 PM
December 2, 2025 9:25 PM
December 2, 2025 8:50 PM
December 2, 2025 8:21 PM
