Firoz handball : जमशेदपुर के फिरोज अहमद खान भारतीय यूथ हैंडबॉल टीम के कोच नियुक्त

जमशेदपुर. रज्जाक कॉलोनी, धातकीडीह के रहने वाले फिरोज अहमद खान उर्फ बंटी को भारतीय यूथ हैंडबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है.

जमशेदपुर. रज्जाक कॉलोनी, धातकीडीह के रहने वाले फिरोज अहमद खान उर्फ बंटी को भारतीय यूथ हैंडबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है. सीआइएसएफ में सीनियर इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत बंटी 10-14 जून तक बांग्लादेश के ढाका में आयोजित होने वाली एचआइएफ ट्रॉफी चैंपियनशिप में भारतीय टीम का मार्गदर्शन करेंगे. फिरोज खान लगातार तीन बार एशियाई खेलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. कोच बनने के बाद फिरोज खान ने कहा मेरी कामयाबी का श्रेय बिहार-झारखंड में हैंडबॉल के जनक रहे स्वर्गीय यासीन उस्ताद को जाता है. फिरोज खान को अंतरराष्ट्रीय रेफरी अख्तर, समाजसेवी शमी-उज-जमां, अंतरराष्ट्रीय कोच हसन इमाम मलिक व अन्य ने बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >