Jamshedpur News : मनीफीट में दो पक्ष में मारपीट, पिस्तौल बरामद

इस घटना में बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी परम सिंह के हाथ में चोट लगी

Jamshedpur News

: टेल्को थाना अंतर्गत मनीफीट में बुधवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी. मारपीट के बाद दोनों पक्ष के बीच पथराव भी हुआ. इस दौरान एक युवक ने हवाई फायरिंग का प्रयास किया. लेकिन दूसरे पक्ष के युवकों ने पिस्तौल छीन लिया. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. सूचना मिलने पर टेल्को थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस को देख एक पक्ष के युवक फरार हो गये. इस घटना में बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी परम सिंह के हाथ में चोट लगी है. साथियों ने उसे इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. मनीफीट निवासी देवा सिंह ने बताया कि वह राजा सिंह, परम सिंह के साथ खड़े थे. इसी बीच मनीफीट का रीषु गुप्ता, उसका भाई रोहन गुप्ता, गुड्डू सिंह, प्रदीप समेत उसके साथी पहुंचे और गाली-गलौज कर राजा के साथ मारपीट करने लगे. मना करने पर उनलोगों ने हमलोगों पर भी हमला कर दिया. इस बीच रीषु गुप्ता ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग करने का प्रयास किया. लेकिन गोली नहीं चली. जिसके बाद हमलोगों ने पिस्तौल छीन लिया. इधर, दूसरे पक्ष से गुड्डू सिंह को भी चोट लगी है. गुड्डू सिंह ने राजा व उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष के बीच पूर्व से विवाद है. हालांकि पूर्व में दोनों साथ ही रहते थे. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >