Jamshedpur News : केबुल टाउन में हर घर को मिलेगा अलग बिजली कनेक्शन, झारखंड हाइकोर्ट का बड़ा फैसला

Jamshedpur News : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केबुल टाउन इलाके में अब हर घर को अलग-अलग बिजली कनेक्शन मिलने का रास्ता साफ हो गया है.

Jamshedpur News :

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केबुल टाउन इलाके में अब हर घर को अलग-अलग बिजली कनेक्शन मिलने का रास्ता साफ हो गया है. झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक रिट याचिका पर अंतिम आदेश जारी करते हुए इस आशय का फैसला सुनाया. इसकी जानकारी जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने दी. उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले हाइकोर्ट ने अंतरिम आदेश में कहा था कि केबुल टाउन के लोग टाटा स्टील यूआइएसएल से व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं. कंपनी भी इसके लिए तैयार थी, लेकिन स्थानीय लोग आगे नहीं आये थे. अब कोर्ट के अंतिम आदेश के बाद बिजली कनेक्शन लेने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.

सरयू राय ने कहा कि मुझे खुशी है कि जिस मांग को मैंने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक रहते हुए उठाया था, वह आज पूरी हुई. इसके लिए टाटा स्टील के अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने सहयोगात्मक रवैया अपनाया और कोई अड़चन नहीं डाली. उन्होंने बताया कि अब तक केबुल टाउन में 9 वेंडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति होती थी, जिससे उपभोक्ताओं को महंगी दरों पर बिजली मिलती थी. अब टाटा स्टील यूआइएसएल से सीधे कनेक्शन मिलने पर उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.

श्री राय ने कहा कि उनके सहयोगी इस कार्य में केबुल टाउन के निवासियों की हर संभव मदद करेंगे. ज़रूरत पड़ी तो कैंप लगाकर बिजली कनेक्शन के फॉर्म भी भरवाये जाएंगे. उन्होंने कहा कि केबुल टाउन में पहले अलग पेयजल कनेक्शन और सड़कों की व्यवस्था करायी गयी थी. अब बिजली कनेक्शन का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है, यह मेरे लिए संतोष का विषय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >