Jamshedpur News : उद्यमिता से देश की बेरोजगारी दूर हो सकती है : एसके बेहरा

Jamshedpur News : बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में स्वदेशी मेले के सभागार में "आत्मनिर्भर भारत का आधार- उद्यमिता " विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

स्वदेशी मेला में आयोजित हुआ आत्मनिर्भर भारत का आधार उद्यमिता विषय पर सेमिनार

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में स्वदेशी मेले के सभागार में “आत्मनिर्भर भारत का आधार- उद्यमिता ” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर और भारत माता के चित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. मुख्य अतिथि, आरएसबी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एसके बेहरा ने कहा कि उद्यमिता वह शक्ति है, जो युवाओं को अपने विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए प्रेरित करती है. एक सफल उद्यमी न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बनता है, बल्कि दूसरों को रोजगार देकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देता है. उन्होंने कहा, “एक सफल उद्यमी सौ बेरोजगारों का भाग्य बदल सकता है.”

विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि उद्यमिता आर्थिक विकास के लिए गतिशील इंजन है और बेरोजगारी जैसी चुनौतियों का समाधान करती है. स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज सिंह ने बताया कि शिक्षा और सहायक परिस्थितियों के माध्यम से लाखों युवाओं की क्षमता को उजागर किया जा सकता है.

संयोजक अमिताभ सेनापति ने केंद्र सरकार की स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इनसे युवाओं को नौकरी मांगने की बजाय नौकरी देने का अवसर मिलता है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरेश झा ने की, संचालन प्रतिभा रानी मिश्रा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नीतीश मोनी तिवारी ने प्रस्तुत किया. अंत में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये. इस अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह, अरका जैन विश्वविद्यालय के निदेशक अमित श्रीवास्तव, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ एसएन सिंह, स्वदेशी मेला के सहसंयोजक अमिताभ सेनापति, स्वावलंबी भारत के जिला सहसंयोजक अमरेश झा समेत सैकड़ों विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >