Jamshedpur News : करीम सिटी कॉलेज में आयोजित हुआ एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस ड्राइव

Jamshedpur News : करीम सिटी कॉलेज की इनोवेशन काउंसिल ने आइआइटी खड़गपुर के संयुक्त तत्वावधान में एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस ड्राइव 2025 का आयोजन किया.

छात्रों ने सीखे इनोवेशन और उद्यमिता के गुर

Jamshedpur News :

करीम सिटी कॉलेज की इनोवेशन काउंसिल ने आइआइटी खड़गपुर के संयुक्त तत्वावधान में एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस ड्राइव 2025 का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में जोजोडे कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट प्रेम प्रकाश दयाल और स्वच्छता पुकारे नामक स्वयंसेवी संस्था के संस्थापक गौरव आनंद अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद रियाज ने कहा कि उद्यमिता न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह दिखाती है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम भी है.

इसके बाद इनोवेशन काउंसिल की अध्यक्ष डॉ. नेहा तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया. पहले रिसोर्स पर्सन के रूप में बोलते हुए प्रेम प्रकाश दयाल ने कहा कि एंटरप्रेन्योरशिप की शुरुआत अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने से होती है. उन्होंने विद्यार्थियों को संवाद कौशल विकसित करने, नेटवर्क बढ़ाने और चुनौतियों का डटकर सामना करने का आह्वान किया. वहीं, गौरव आनंद ने सामाजिक उद्यमिता पर बल देते हुए कहा कि सच्चा उद्यम वही है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाये. उन्होंने बताया कि इनोवेशन से व्यवसाय और पर्यावरण दोनों में संतुलन संभव है.

कार्यक्रम का संचालन आइआइटी खड़गपुर के तृतीय सेमेस्टर के छात्र सृजन खैरनार और डेनियल खान ने किया. गौरतलब है कि आइआइटी खड़गपुर का यह एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस ड्राइव देशभर के 25 शहरों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें करीब 40,000 छात्र स्टार्टअप और उद्योग जगत के विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ रहे हैं. फरवरी में होने वाले एंटरप्रेन्योरशिप ग्लोबल समिट में करीम सिटी कॉलेज की इनोवेशन काउंसिल के छात्रों को भी आमंत्रित किया जायेगा.

इस अवसर पर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कॉमर्स, आर्ट्स और साइंस विभागों के विद्यार्थी और इनोवेशन काउंसिल के फैकल्टी सदस्य समेत काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >