बुधवार को मानगो में तीन घंटे व पटमदा में चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

मानगो में लाइन मेंटेनेंस का काम बुधवार को किया जायेगा. इस कारण मानगो जवाहरनगर से जुड़े फीडर में सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर साढ़े 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

जमशेदपुर :

मानगो में लाइन मेंटेनेंस का काम बुधवार को किया जायेगा. इस कारण मानगो जवाहरनगर से जुड़े फीडर में सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर साढ़े 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. पटमदा पावर सब स्टेशन से जुड़े फीडर में यह काम सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगा.भिलाईपहाड़ी समेत एनएच 33 के इलाके में सोनारी के बस्ती इलाके में और कदमा सती घाट रोड से नौ ट्रांसफॉर्मरों में सुबह आठ बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. यह जानकारी मानगो विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने दी.

छोटागोविंदपुर में चार घंटे आज गुल रहेगी बिजली

जमशेदपुर. पेड़ों की छंटाई का काम बुधवार को किया जाना है, इस कारण सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक छोटा गोविंदपुर में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. यह जानकारी छोटागोविंदपुर विद्युत सब डिवीजन के एसडीओ चंद्रशेखर ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >