टाटा मोटर्स के लाइन वन में साढ़े पांच घंटे बिजली सप्लाइ ठप, उत्पादन पर पड़ा असर

टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के लाइन वन व्हीकल फैक्ट्री में गुरुवार को शाम आंधी बारिश के दौरान बिजली सप्लाइ ठप हो गयी.

जमशेदपुर .

टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के लाइन वन व्हीकल फैक्ट्री में गुरुवार को शाम आंधी बारिश के दौरान बिजली सप्लाइ ठप हो गयी. केबुल ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी की वजह से बिजली सप्लाइ अचानक ठप होने का सीधा असर उत्पादन पर पड़ा. शाम साढ़े चार बजे से लेकर रात दस बजे तक बिजली सप्लाइ ठप रही. बिजली सप्लाइ ठप होने से लगभग 75 चेचिस का उत्पादन नहीं हो सका. कर्मचारी बैठे रहे. कंपनी की ओर से बिजली सप्लाइ बहाल करने के लिए तत्परता से कार्य किये गये. वहीं कर्मचारियों के लंच समय को सात बजे की जगह 6 : 30 बजे से शाम 7 बजे कर दिया गया,लेकिन इसका फायदा नहीं मिला. बिजली सप्लाइ रात 10 बजे बहाल हुई. इस दौरान कई विभागों में भी कामकाज पर असर पड़ने की सूचना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >