Jamshedpur news. इंदस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता दिनेश कुमार की अगुवाई में तेज हुआ चुनावी अभियान

सिने अभिनेता और भाजपा के स्टार प्रचारक मिथुन चक्रवर्ती के साथ दिनेश कुमार ने रोड शो किया

Jamshedpur news.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर इंदस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. झारखंड भाजपा के नेता दिनेश कुमार को इस सीट का प्रभारी बनाया गया है, जो पिछले दो महीने से अधिक समय से क्षेत्र में कैंप कर लगातार चुनावी रणनीति को धार दे रहे हैं. वे भाजपा प्रत्याशी निर्मल कुमार धारा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं. रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा.

वहीं सोमवार को सिने अभिनेता और भाजपा के स्टार प्रचारक मिथुन चक्रवर्ती के साथ दिनेश कुमार ने रोड शो किया. इस दौरान 10 हजार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी. इंदस विधानसभा सीट पर 23 अप्रैल को प्रथम चरण में मतदान होना है. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी और उस समय भी दिनेश कुमार यहां के प्रभारी थे. दिनेश कुमार ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव के मूड में है और इस बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >