Jsca inter district u15 womens cricket torunament : जमशेदपुर की अंडर-15 बालिका टीम बनी उपविजेता

धनबाद में सोमवार को जमशेदपुर और देवघर के बीच जेएससीए अंतर जिला अंडर-15 बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया.

जमशेदपुर. धनबाद में सोमवार को जमशेदपुर और देवघर के बीच जेएससीए अंतर जिला अंडर-15 बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. इसमें देवघर की टीम ने जमशेदपुर को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. जमशेदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 94 रन बनाए. नंदनी गुप्ता ने 29 व जैस्मीन झा ने 26 रनों की पारी खेली. देवघर की ओर से जयमाला, जेनिफर व गुलेसबा ने एक-एक विकेट लिये. जवाब में देवघर की टीम 12.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर मैच जीत लिया. जयमाला कुमारी ने 40 रनों की पारी खेली. जयमाला कुमारी प्लेयर ऑफ द मैच बनी. मौके जेएसससीए स्कूल एंड क्लब के प्रतिनिधि डी उमा राव, कोच आशा दास, आशीष सिन्हा व साहिद खान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >