सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, दुर्घटनाएं कम करने पर जोर

झारसुगुड़ा में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं को कम करने और अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए।

झारसुगुड़ा: झारसुगुड़ा जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न सड़क सुरक्षा उपायों की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति (डीआरएससी) एवं जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की संयुक्त समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय स्थित डीडीएमएफ सम्मेलन कक्ष में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रजबंधु भोई की अध्यक्षता में आयोजित हुई.

बैठक में उपजिलाधिकारी सब्यसाची पंडा, डीएसपी (यातायात) वनीता मांझी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रणय कुमार मिश्रा, एमवीआई अमीय रंजन पात्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. अतिरिक्त जिलाधिकारी ब्रजबंधु भोई ने सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सभी विभागों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

बैठक में सड़क किनारे अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान जारी रखने के लिए आरटीओ को निर्देश दिए गए. औद्योगिक संस्थानों द्वारा चलाए जा रहे डी-डस्टिंग अभियान की सराहना करते हुए नियमित रूप से सड़क किनारों की सफाई एवं धूल नियंत्रण कार्य जारी रखने का निर्णय लिया गया.

दुर्घटनाग्रस्त या खराब होकर खड़े वाहनों को तत्काल हटाने के लिए जेएसडब्ल्यू द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 घंटे क्रेन सेवा उपलब्ध कराई गई है. साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के पास रंबल स्ट्रिप लगाने के लिए एनएचएआई को निर्देश दिए गए. राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के किनारे बने अवैध ढाबों और अन्य अतिक्रमणों को हटाने के लिए उपजिलाधिकारी की निगरानी में अभियान शुरू करने का निर्देश एनएचएआई एवं राज्य राजमार्ग प्राधिकरण को दिया गया.

ब्रजराजनगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के ट्रक टर्मिनल को शीघ्र हस्तांतरित करने के लिए ब्रजराजनगर नगरपालिका के कार्यपालक अधिकारी को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा डुंगडुंग चौक पर भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने के लिए पुलिस और आरटीओ को संयुक्त प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >