East singhbhum yoga: पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन प्रतियोगिता नौ से

पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 9-10 मई को धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में छठी जिला योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 9-10 मई को धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में छठी जिला योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. टूर्नामेंट की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को जिला अध्यक्ष सुधा झा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक काशीडीह में संपन्न हुई. जिला सचिव मलय कुमार डे ने बताया कि खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन सात मई तक शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए कमेटी के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, उपाध्यक्ष रवि शंकर नेवार, कोषाध्यक्ष ललिता शर्मा, कंपीटिशन सचिव प्रज्ञा पारोमिता, कार्यकारिणी सदस्य अजय वर्मा, शुभम कुमार, राजन गुप्ता, लक्ष्मी साहू, आरती झा, गौरी कर, प्रेमलता प्रसाद, एवं ईराक्षी शामल व मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >