Jsca b division: यंग स्पोर्टिंग की टीम ने एनसीसी को 4 विकेट से हराया

टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब (एनसीसी) को चार विकेट से हराया.

जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब (एनसीसी) को चार विकेट से हराया. एनसीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.1 ओवर में दस विकेट पर 156 रन बनाए. शंकर दास ने 39 व ध्रुव डे ने 32 रनों की पारी खेली. यंग स्पोर्टिंग की ओर से हिमांशु सिंह व अश्विनी कुमार ने तीन-तीन विकेट चटकाये. जवाब में यंग स्पोर्टिंग की 28 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया. आयुष कुमार ने 53 रनों की पारी खेली. एनसीसी की ओर से आइ सिंहमाचलम राव ने चार विकेट लिये. हिमांशु सिंह प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >