Jsca school league : शिक्षा निकेतन से जीता, अरसलान अहमद बने प्लेयर ऑफ द मैच

शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में शिक्षा निकेतन की टीम ने एसडीएसएम को 69 रन से हराया.

जमशेदपुर. शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में शिक्षा निकेतन की टीम ने एसडीएसएम को 69 रन से हराया. शिक्षा निकेतन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए. अरसलान अहमद राशिद ने 81 व आयुष सोना ने 21 रनों की पारी खेली. एसडीएसएम के आयुष राज ने तीन विकेट लिये. जवाब में एसडीएसएम की टीम 17.4 ओवर में 96 रन पर सिमट गयी. अनुराग ने 27 व अमन उत्कर्श ने 15 रनों की पारी खेली. अरसलान अहमद राशिद व आदित्य राज सिंह ने दो-दो विकेट लिये. अरसलान अहमद राशिद प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >