जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ की ओर से जुबिली पार्क में आयोजित नौ दिवसीय समर ट्रेनिंग कैंप मंगलवार को संपन्न हो गया. कैंप में शामिल खिलाड़ियों का फिटनेस व स्किल टेस्ट हुआ. कैंप के दौरान खिलाड़ियों के इंड्यूरेंश को बढ़ाने और तकनीक और मजबूत करने के लिए अलग-अलग सेशन आयोजित किये गये. इसके अलावा खिलाड़ियों को रनिंग, फिटनेस, समय प्रबंधन,अनुशासन के बारे में जानकारी दी गयी. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, क्रीड़ा भारती के झारखंड प्रांत मंत्री राजीव , झामुमो नेता अजय रजक , कबड्डी के सहयोगी उमेंद राम उपस्थित थे. कैंप के दौरान खिलाड़ियों को पूर्व राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राजनाथ शर्मा, चंद्रशेखर, प्रमोद कुमार, महेंद्र साहू, सोहन पटेल ने ट्रेनिंग प्रदाण की.
East singhbhum kabaddi: पूर्वी सिंहभूम के कबड्डी खिलाड़ियों के फिटनेस व स्किल का हुआ टेस्ट
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ की ओर से जुबिली पार्क में आयोजित नौ दिवसीय समर ट्रेनिंग कैंप मंगलवार को संपन्न हो गया.
