पूर्वी सिंहभूम : चाकुलिया दौरे पर सख्त दिखे डीसी, लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने चाकुलिया प्रखंड का दौरा किया. विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने अबुआ आवास में देरी और जन्म प्रमाण पत्र को लेकर विशेष निर्देश दिए.

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त (डीसी) राजीव रंजन ने गुरुवार को चाकुलिया प्रखंड का दौरा कर विकास योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान की समीक्षा की. इस दौरान कार्यों में लापरवाही और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी.

डेढ़ साल से दूसरी किस्त नहीं, अधूरा पड़ा अबुआ आवास

कालियाम पंचायत के सालबोनी गांव के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कुलो सबर की जर्जर झोपड़ी देखकर भड़क गये. कुलो सबर ने बताया कि उसे डेढ़ वर्ष पहले ‘अबुआ आवास’ स्वीकृत हुआ था. पहली किस्त मिलने पर उसने काम भी शुरू कराया, लेकिन पिछले डेढ़ साल से दूसरी किस्त नहीं मिलने के कारण मकान अधूरा है. वह जर्जर झोपड़ी में रहने को विवश है. पंचायत सचिव कुंज बिहारी साव ने सफाई दी कि उन्होंने जियो-टैगिंग कर दी है, लेकिन जिला कार्यालय से भुगतान लंबित है. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीडीसी नागेंद्र पासवान को जांच के निर्देश दिए और कहा कि यदि पंचायत सचिव की लापरवाही या झूठ पकड़ा जाये, तो उन्हें तत्काल निलंबित (सस्पेंड) किया जाये.

15 दिनों में जन्म प्रमाण पत्र, गांव में लगेगा आधार शिविर

शिविर लगाकर बनेगा बच्चों का आधार कार्ड, 15 दिनों में जन्म प्रमाण पत्र बनेगागोहलडांगरा के ग्राम प्रधान गोपबंधु मिश्रा ने उपायुक्त को बताया कि जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण सालबोनी गांव के सबर बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है, जिससे वे स्कूल जाने से वंचित हैं. डीसी ने बीडीओ आरती मुंडा को दो दिनों के भीतर सभी सबर बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 15 दिनों में जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर गांव में ही विशेष शिविर लगाया जाए और सभी बच्चों के आधार कार्ड (पहचान पत्र) बनाए जाए.

मतदान केंद्र और प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

मतदान केंद्रों और प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण, बेहतर सेवा देने का निर्देशउपायुक्त ने मालकुंडी पंचायत के सिंदूरगौरी प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने बीएलओ से बीएलओ ऐप में डिजिटाइजेशन और गणना प्रपत्र के वितरण की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने चाकुलिया अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. डीसी ने राजस्व, भूमि संबंधी मामलों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय आने वाले आम लोगों को बेहतर नागरिक सेवाएं दी जाएं और सभी कार्य समय-सीमा के भीतर पूरे हो.

निरीक्षण में कई अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर डीडीसी नागेंद्र पासवान, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, घाटशिला के एसडीओ अमिताभ भगत, बीडीओ आरती मुंडा और सीओ नवीन पूर्ति सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mdparwez

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >