सोनारी में जन सुविधा ट्रस्ट ने सब्जी दुकानदारों में बांटे कपड़े के थैले

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस के अवसर पर जन सुविधा ट्रस्ट के मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में सोनारी एरोड्रम मार्केट में सब्जी विक्रेताओं के बीच कपड़ा के थैले का वितरण किया गया.

जमशेदपुर :

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस के अवसर पर जन सुविधा ट्रस्ट के मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में सोनारी एरोड्रम मार्केट में सब्जी विक्रेताओं के बीच कपड़ा के थैले का वितरण किया गया. उनसे आग्रह किया गया कि प्लास्टिक के बैग में किसी को भी कोई सामान नहीं दें और और अगर कोई थैला नहीं लाया है तो अपने पास भी कपड़े के छोटी थैली रखें. प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें. इस अभियान में बीके पंडित, मुक्ति सरकार, ओम प्रकाश दुबे, राकेश कुमार, मिठू गोरैत, सुशील तिवारी, राहुल सिंह समेत अन्य कई सदस्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >