पायल खरीदने पहुंची महिला, दुकानदार को बातों में उलझाया और गहने लेकर फरार, CCTV में तस्वीर कैद

कदमा में ग्राहक बनकर आई एक महिला ने ज्वेलरी दुकानों से आभूषणों की चोरी की है. महिला ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर चांदी के पायल और नथिया उड़ा लिए. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

जमशेदपुर : कदमा थानांतर्गत दो ज्वेलर्स दुकान में एक शातिर महिला का ग्राहक बनकर आभूषण दुकानों में चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला खरीदारी का झांसा देकर दुकानों में घुसी. मौका पाकर चांदी का पायल और नथिया की चोरी कर मौके से फरार हो गई. महिला की चोरी का मामला दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है. घटना रविवार शाम की है.

पायल खरीदने का बहााना लेकर दुकान आई थी महिला

जानकारी के मुताबिक महिला रविवार शाम पायल खरीदने का बहाना लेकर कदमा स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स पहुंची. वहां उसने दुकानदार से कई आभूषण दिखाने को कहा. कुछ देर खरीदारी का नाटक करने के बाद वह वहां से निकली. इसके बाद वह थोड़ी दूर स्थित माणिक चंद ज्वेलर्स पहुंची. इस दूसरी दुकान में भी उसने ग्राहक बनकर दुकानदार से आभूषण दिखाने की मांग की.

महिला ने दुकानदार का भटकाया ध्यान

सामान देखने के दौरान महिला ने शातिर तरीके से दुकानदार का ध्यान भटकाया. पायल और नथिया अपने कब्जे में कर ली. इसके बाद वह चुपचाप दुकान से बाहर निकल गई और मौके से फरार हो गई. दुकानदार बाद में जब गहना का मिलान करना शुरू किया तो दोनों के पास गहने गायब मिले. उन्होंने तुरंत आसपास महिला की तलाश की और अन्य ज्वेलरी दुकानदारों को भी फोन कर सतर्क कर दिया. ज्वेलर्स शंकर प्रसाद वर्मा ने बताया- आरोपी महिला की पहचान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद कदमा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >