Jamshedpur News :कांग्रेस सभी शिकायतों पर संज्ञान ले रही है, अनुशासन बनाकर चलें : राजीव मिश्रा

Jamshedpur News : कांग्रेस पार्टी में देशव्यापी स्तर पर चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत नवनियुक्त ज़िला अध्यक्षों का चयन पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया, जमीनी रायशुमारी और संगठन सर्वोपरि की भावना के आधार पर किया गया है.

Jamshedpur News :

कांग्रेस पार्टी में देशव्यापी स्तर पर चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत नवनियुक्त ज़िला अध्यक्षों का चयन पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया, जमीनी रायशुमारी और संगठन सर्वोपरि की भावना के आधार पर किया गया है. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता राजीव मिश्रा ने इसको लेकर प्रेस बयान जारी कर कहा है कि पार्टी स्पष्ट रूप से मानती है कि संगठन में हर कार्यकर्ता की राय और भूमिका महत्वपूर्ण है, किंतु यह भी आवश्यक है कि हर विचार पार्टी अनुशासन और निर्धारित फ़ोरम के भीतर ही व्यक्त किया जाये.

कांग्रेस पार्टी प्रदेश और ज़िला स्तर पर उन तमाम बयानों का संज्ञान ले रही है जो मीडिया, सोशल मीडिया या अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म पर पार्टी विरोधी स्वर में दिये जा रहे हैं. पार्टी सभी कार्यकर्ताओं से अपील करती है कि वे संगठन की गरिमा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए अपनी राय पार्टी फ़ोरम पर ही रखें, ताकि संगठनात्मक एकजुटता और मजबूती के साथ कांग्रेस अपने सिद्धांतों और विचारधारा के प्रति और भी सशक्त रूप से आगे बढ़ सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >