12 हजार किलोमीटर का सफर, हाइवे पर हादसा फिर भी नहीं थमे कदम

राहरगोड़ा निवासी युवा राइडर आशीष झा और उनके साथी विष्णु शर्मा ने बुलेट से 28 दिनों में देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी कर शहर लौट आये.

-28 दिनों में पूरी की 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा

लाइफ रिपोर्टर@ जमशेदपुर

अटूट आस्था और फौलादी हौसले के आगे मुश्किलें भी घुटने टेक देती हैं. राहरगोड़ा के दो जांबाज युवाओं, आशीष झा और विष्णु शर्मा ने बुलेट से महज 28 दिनों में देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की 12,225 किलोमीटर लंबी साहसिक यात्रा पूरी की. तीन मई को शहर से रवाना हुए दोनों राइडर्स ने देश के कोने-कोने में स्थित शिवधामों में हाजिरी लगायी, लेकिन इस सफर की सबसे बड़ी परीक्षा उत्तराखंड के रुड़की के पास हुई, जहां एक संकरे हाइवे पर उनका बुलेट हादसे का शिकार हो गया. आशीष ने बताया कि सेफ्टी जैकेट सुरक्षा कवच बना. जिससे उनकी जान बच गयी और मामूली चोटें ही आयी. हादसे के बाद भी दोनों के कदम डगमगाये नहीं. बुलेट क्षतिग्रस्त होने पर सर्विस सेंटर वालों ने तुरंत दूसरी बुलेट का इंतजाम कर दिया. इसके बाद दोनों आगे बढ़े और 27 मई को बाबा केदारनाथ के दर्शन किये. आशीष और विष्णु ने बताया कि पूरी यात्रा में रहने और खाने-पीने में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग किया. आशीष ने बताया कि उन्होंने यात्रा 3 मई को जमशेदपुर से शुरू की. पहले बाबाधाम, फिर काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर, ओमकालेश्वर, घृष्णेश्वर, त्र्यंबकेश्वर और भीमाशंकर के दर्शन किये. इसके बाद गुजरात में सोमनाथ व नागेश्वर और फिर आंध्र प्रदेश में मल्लिकार्जुन व तमिलनाडु में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग में माथा टेका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >