शहर के शूटर हरमन ने जीता रजत पदक

जमशेदपुर. दे‍वघर में आयोजित 14वीं राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के युवा शूटर हरमन सिंह सिद्धू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया.

जमशेदपुर. देवघर में आयोजित 14वीं राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के युवा शूटर हरमन सिंह सिद्धू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया. हेम सिंह बगान निवासी हरचरन सिंह सिद्धू के पुत्र हरमन सिंह सिद्धू ने 25 मीटर प्वाइंट 22 राइफल स्टैंडिंग इवेंट में कुल 200 पॉइंट में 146 स्कोर करके सिल्वर मेडल हासिल किया. इससे पूर्व 2021 में भी हरमन सिंह सिद्धू ने प्वाइंट 22 राइफल 50 मीटर प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल कर जमशेदपुर और अपने पिता का नाम रोशन किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >