Jamshedpur News : कीताडीह में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

कीताडीह में क्रिश्चियन यूथ कमेटी की ओर से सुपर बॉयज क्लब के प्रांगण में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया.

Jamshedpur News :

कीताडीह में क्रिश्चियन यूथ कमेटी की ओर से सुपर बॉयज क्लब के प्रांगण में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पादरी बबलू द्वारा की गयी. उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के जन्म का संदेश देते हुए प्रेम, शांति और भाईचारे का आह्वान किया. इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरी कीताडीह के मुखिया मनोज मुर्मू उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ग्रुपों द्वारा भजन, गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर्व तथा आने वाले नववर्ष को सभी के लिए मंगलमय बनाने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में तिमोथी सांगा, अंशु रॉय, दानिएल आईंद, ईदन टोपनो, ईदन कंडुलना, संजय टोपनो, सेरेंग टोपनो, अबनेर डांग सहित कमेटी के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >