Cable Company PF Case : पुणे के कर्मचारियों के खाते में PF, जमशेदपुर के सामने अड़चन... अब 24 अगस्त पर टिकी नजर

इंकैब इंडस्ट्रीज की पुणे यूनिट के कर्मचारियों को पीएफ राशि का भुगतान शुरू हो गया है, जबकि जमशेदपुर के कर्मचारी अभी भी अपने हक के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.

जमशेदपुर: केबुल कंपनी (इंकैब इंडस्ट्रीज) की पुणे यूनिट के कर्मचारियों को एनसीएलटी के आदेश के बाद उनके क्लेम की गयी पूरी पीएफ राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है. रिज्यूलेशन प्रोफेशनल (आरपी) ने बुधवार को चेक के माध्यम से कर्मचारियों को वर्ष 2017 से 2019 तक की पीएफ राशि का भुगतान किया.

जमशेदपुर यूनिट के कर्मचारियों में नाराजगी

इधर, जमशेदपुर यूनिट के कर्मचारियों में पीएफ राशि नहीं मिलने को लेकर नाराजगी है. मजदूर नेता जोगिंदर यादव ने बताया कि एनसीएलटी, कोलकाता ने पुणे यूनिट के कर्मचारियों के पीएफ दावे को स्वीकार कर लिया, जबकि जमशेदपुर यूनिट के दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के कर्मचारियों ने एनसीएलटी के आदेश के खिलाफ एनसीएलएटी, नई दिल्ली में याचिका दायर की है, जिस पर 24 अगस्त को सुनवाई होगी.

Also read: शिक्षा की रैंकिंग में पूर्वी सिंहभूम नंबर-1, अन्य जिलों का हाल देख रह जाएंगे हैरान

Also read: टाटा स्टील के नए पे-स्ट्रक्चर पर उठे सवाल, 20+ शिकायतों के बाद अब बनेगी खास कमेटी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >