बिरसानगर : घर से लापता व्यक्ति का शव तालाब में बरामद

बिरसानगर : घर से लापता व्यक्ति का शव तालाब में बरामद

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर :

बिरसानगर थानांतर्गत जोन नंबर 1 बी के रहने वाले जयदेव तंतूबाई (40) का शव साधू डेरा स्थित प्रगति शिशु विद्या मंदिर के पास बने तालाब से बरामद किया है. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. जानकारी के अनुसार जयदेव तंतूबाई बुधवार की सुबह घर से निकला था. उसके बाद वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा. जयदेव के घर वापसी नहीं होने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की. नहीं मिलने पर परिजनों ने बिरसानगर पुलिस को सूचित किया. उसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. पुलिस ने बताया कि जयदेव नशे का आदि था. हालांकि पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >